03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जसपुर विधायक आदेश चौहान के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई, अभद्रता के मामले में गन्ना मंत्री गंभीर

एफएनएन, जसपुर : नादेही चीनी मिल के चीफ इंजीनियर से अभद्रता के मामले में विधायक आदेश चौहान पर कार्रवाई हो सकती है। गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि जसपुर विधायक आदेश चौहान ने चीनी मिल की पेराई सत्र उद्घाटन के बाद भी मिल शुरू न होने पर 18 नवंबर को चीनी मिल में चीफ इंजीनियर विनीत जोशी से अभद्रता कर दी थी। इस मामले में जोशी ने अपना इस्तीफा प्रधान प्रबंधक को सौंप दिया था। शुक्रवार को पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश और विनीत जोशी से मिलकर अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा का वादा किया, इस पर जोशी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।

डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने इस मामले में गन्ना मंत्री को अवगत कराया तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। वहीं विधायक आदेश चौहान का कहना है कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए भाजपा के लोग यह साजिश रच रहे हैं। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताया और कहा कि भाजपा के लोग इस्तीफे को लेकर ड्रामा रच रहे हैं।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img