03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड चुनाव : भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे- आप सांसद भगवंत मान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आम आदमी पार्टी के नेता और संगरूर (पंजाब) के सांसद भगवंत मान ने कहा कि भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार अगर उत्तराखंड में आई तो बिजली फ्री दी जाएगी और पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। गन्ना फसल क्षेत्रों में पांच आधुनिक चीनी मिलें लगाई जाएंगी, पुरानी मिलों को अपग्रेड किया जाएगा।

  • हमारी ही गलती है कि हमने चाय बेचने वाले को देश सौंप दिया

भगवंत मान किसान संकल्प यात्र लेकर गदरपुर, रुद्रपुर होते हुए किच्छा पहुंचे। वह किच्छा के टैक्सी स्टैंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को बेच दिया है। एयरपोर्ट, रेलवे, भेल सब कुछ बेच दिया है। इसमें हमारी ही गलती है कि हमने चाय बेचने वाले को देश सौंप दिया है। कहा कि 15 लाख किसी को नहीं दिया गया। मोदी की हर बात जुमला निकली, भाजपा नफरत की राजनीति करती है, मंदिर-मस्जिद की राजनीति करती है। हमने दिल्ली में अच्छे अस्पताल, स्कूल, बिजली की बात कही और आज दिल्ली के हर नागरिक को मंहगा से मंहगा इलाज फ्री किया जा रहा है, जबकि भाजपा शाहीन बाग जैसी बात करती है। देश मंहगाई से जूझ रहा है। ये पाकिस्तान की मंहगाई की बात करके जनता का ध्यान बंटाते हैं। हमें पाकिस्तान में कितनी महंगाई है, इससे कुछ नहीं लेना है।

इससे पहले अंबेडकर चौक पर आम आदमी पार्टी के नेता कुलवंत सिंह और जनार्दन सिंह के नेतृत्व में कार्यकताओं ने मान का स्वागत किया। बाद में बाइक रैली और रोड शो निकाल गया जो नगर के डीडी चौक, मुख्य बाजार, एमपी चौक, हल्द्वानी रोड होता हुआ जनसभा स्थल पर पहुंचा। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से भगवंत मान को प्रधान देवेंद्र सिंह विर्क ने सरोपा भेंट किया।

  • भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखंड को लूटा : भगवंत मान

वहीं इससे पहले किसान संकल्प यात्रा के साथ गदरपुर पहुंचे सांसद भगवंत मान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हाट बाजार के सामने विधानसभा प्रभारी जरनैल सिंह काली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद मान ने कंबोज धर्मशाला में शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर उत्तराखंड को मिलकर लूटने का आरोप लगाया।

  • आप नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, तहरीर दी

वहीं एक व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। मानपुर रोड निवासी गगन कांबोज ने कहा कि 14 नवंबर को नगर में आप नेताओं की किसान संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज को झाड़ू में बांधा गया। इससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। उसने रैली संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img