उत्तराखंड : चुनावी रोडमैप को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए अपने रोडमैप को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा इस माह के आखिरी हफ्ते में प्रदेश कार्यसमिति बैठक और एक जनसभा करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कार्यसमिति 24 व 25 नवंबर को हो सकती है। इसके बाद 26 नवंबर को जनसभा होगी। इसे पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय दिग्गज संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में एक केंद्रीय मंत्री को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया है। पार्टी ने अपना चुनावी रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप को जमीन पर शत प्रतिशत उतारने के लिए प्रदेश कार्यसमिति में रणनीति बनाई जाएगी। चुनाव से पहले हो रही इस कार्यसमिति में 500 से अधिक पार्टी पदाधिकारी व नेता भाग लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पूरी तरह से चुनावी रणनीति पर केंद्रित इस बैठक में 70 विधानसभाओं में तैनात चुनाव प्रभारी, विस्तारक व संयोजक भी बुलाए गए हैं। उनके अलावा पार्टी की चुनावी रणनीति के हिसाब से जिन नेताओं की हैसियत है, उन्हें भी बैठक में बुलाए जाने की संभावना है।

  • पार्टी के सभी प्रमुख दिग्गज जुटेंगे

केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख दिग्गज जुटेंगे। केंद्र से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत सभी सह प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी भी दून पहुंचेंगे।

  • 33 विभागों की बैठक पहले होगी

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक पहले 24 नवंबर से 26 नवंबर तक तय की गई थी। लेकिन अब इस समिति के 33 विभागों का प्रस्तुतिकरण 21, 22 व 23 नवंबर को होगा।

  • चुनावी जनसभा की तैयारी

पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के साथ एक चुनावी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। इस जनसभा में केंद्रीय नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री को बुलाने की तैयारी है।

 

 

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img