03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस ने हटाई गाजीपुर बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग, एनएच-9 और दिल्ली से मेरठ जाने के लिए रास्ते खुले

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के चलते बंद पड़े रास्तों को दिल्ली पुलिस ने बहाल कर दिया है। गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग हटा रही है। पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ (एनएच-9) को खोल दिया गया है। शुक्रवार सुबह मौके पर मौजूर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें आदेश मिल चुके हैं। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसान आंदोलन के चलते करीब 11 महीने से बंद दिल्ली से मेरठ वाली लाइन और एनएच-9 की लेन को दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोल दिया है। सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद क्रेन की मदद से सीमेंटेड बैरियर और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया गया। दिल्ली-मेरठ वाली लेन से पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई टीन शेड को भी हटाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक और डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग हटाने की कार्रवाई का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रास्ते को खोला जा रहा है। यह पहल दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए रास्ता खुलवाने को किसानों से भी वार्ता की जाएगी। यह एक सकारात्मक पहल है। दिल्ली पुलिस चाहती है कि लोगों को रास्ता बंद होने से जो परेशानियां आ रही हैं, उन्हें अब दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी पहल का सम्मान करते हुए किसान भी ऐसी पहल करेंगे।

इससे पहले गुरुवार देर शाम को टीकरी बॉर्डर पर भी एक हिस्से से बैरिकेडिंग हटा दी गई थी। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस और किसान नेताओं का बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक अगर किसान सहमत हो जाते हैं तो टिकरी बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। दूसरी तरफ सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड को हटाने का लेकर कोई हलचल नहीं दिखाई दी। बाहरी जिला डीसीपी परमिंदर का कहना था कि दिल्ली पुलिस बैरिकेड नहीं हटाया, हालाकि अन्य सामान को हटाया जा रहा है।

बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रोहतक रोड पर कई स्तर पर बैरिकेड लगाए हुए थे। इन बैरीकेड को हटाना शुरू कर दिया है। कई जगह से बैरिकेड हटा लिए गए हैं। सिर्फ आखिरी वाले बैरिकेड्स लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान नेताओं से प्रदर्शन स्थल से रास्ता देने की बात की जा रही है। अगर वह रास्ता देने को तैयार हो जाते हैं तो शुक्रवार शाम तक रोहतक रोड को खोल दिया जाएगा।

पिछले साल 27 नवंबर को किसान आंदोलन शुरू होने के बाद एक दिसंबर से किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंच लगाकर आंदोलन तेज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। 26 जनवरी को लाल किले की घटना होने के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से 30 जनवरी को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, यूपी गेट से गाजीपुर सर्विस लेन होते हुए दिल्ली जाने वाली लाइन पर सीमेंटेड बैरियर लगाकर रास्ते को पूर्ण रूप से रोक दिया था।

  • टिकैत बोले, सड़क खुलने के बाद हम पार्लियामेंट में बेचेंगे अपनी फसल
    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटाए जाने पर शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img