03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सल्ट विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा में हमला, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : भाजपा के सल्ट विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा के पास एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

  • चार-पांच लोगों के साथ विधायक जीना की कार रोक दी

विधायक जीना ने गुरुवार को दिन में देघाट क्षेत्र में भैड़गांव और भरसोली में दो सड़कों का उद्घाटन किया। शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा।

  • कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए
    उसने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। उसके दूसरे साथी भाग गए। विधायक को उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं।
  • सीएम साहब आपके अधिकारी फोन नहीं उठाते
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौकरशाही के पेच कसने में जुटे हुए हैं, लेकिन नौकरशाही है कि अपने रवैये से बाज नहीं आ रही। जनता का फोन उठाने की अफसरों को सख्त ताकीद है इसके बावजूद गुरुवार शाम सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर हमला होने के बाद इस संबंध में रात को जानकारी के लिए फोन करने पर न एसडीएम ने फोन उठाया और न ही डीएम ने।
  • राजस्व क्षेत्र की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया
    एसएसपी ने राजस्व क्षेत्र की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। और तो और कुमाऊं कमिश्नर ने भी फोन नहीं उठाया। ऐसी स्थिति में कहीं आपदा आ जाए तो इन अधिकारियों से आपदा प्रबंधन की कितनी उम्मीद की जाए, विचारणीय है।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img