03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर की भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना

Spread the love

एफएनएन, गोपेश्‍वर :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड़ रुपये की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान वह धाम में प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। बता दें कि पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। केंद्र सरकार ने केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी संवारने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान बदरीनाथ धाम के सुंदरीकरण कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बदरीनाथ पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव एसएस संधु भी उनके साथ हैं।

 

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img