Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार: शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, उठती रहीं...

हरिद्वार: शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, उठती रहीं विकराल लपटें

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार की एक फैक्टरी में मशीन के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वह फैक्टरी से बाहर की तरफ भाग गए।सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित रैपिड मोल्डिंग फैक्टरी में प्लास्टिक के सामान बनाने का कार्य होता है। गुरुवार की सुबह फैक्टरी में मशीनें चल रहीं थीं। इस दौरान मशीन के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया और धुंआ उठने लगे। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने धुंए पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर धीरे-धीरे आग ने प्लास्टिक के सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग को बढ़ता देखकर फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया और वह फैक्टरी से बाहर की तरफ भागने लगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments