03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधमसिंह नगर में भी खेला होवे… भाजपा के दो विधायकों को कांग्रेस के बुलावे का इंतजार !

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पिछले साढे 4 साल का गुबार अब निकलने लगा है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के साथ ही कुछ और चेहरे भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। ऊधमसिंह नगर में भी खेला होने की चर्चाएं हैं। सुगबुगाहट तेज हो चली चली है कि भाजपा के दो विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं !

पिछले साढे 4 साल के सरकार के तानाशाही रवैये को दुरुस्त करने में लगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब पार्टी में बिखराव को नहीं रोक पा रहे। जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहा है, सुगबुगाहट तेज होती जा रही है।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चाएं तो पिछले 15 दिन से चल रही थीं लेकिन जिस गोपनीय तरीके से दोनों की दिल्ली में घर वापसी हुई उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कई और चेहरों की कांग्रेस में घर वापसी के साथ ही भाजपा के कुछ चेहरे भी कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कॉन्ग्रेस जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल पर भी डोरे डाल रही है, हालांकि वह अस्वस्थ हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं, हालांकि ऊधमसिंह नगर की नौ में से यह एकमात्र सीट ऐसी है जहां से कॉन्ग्रेस के विधायक आदेश चौहान हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर के दो भाजपा विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में बताए जा रहे हैं ! इनमें एक को टिकट कटने का पूरा अंदेशा है और पार्टी में उनके सुर पिछले कुछ दिनों से बदले बदले से भी लग रहे हैं।

 

Hot this week

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img