03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पार्टी से किनारा कर सकते हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री !

Spread the love
  • यशपाल आर्य की वापसी के साथ ही पार्टी में अंतर्कलह शुरू

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे एक वरिष्ठ नेता पार्टी से जल्द किनारा कर सकते हैं। यशपाल आर्य की पार्टी में वापसी उन्हें इस कदर अखरी है कि उन्होंने शीर्ष नेताओं को भी इसकी सूचना दे दी है।
कांग्रेस में इस पूर्व मंत्री की खासी पूंछ थी। आज जैसे ही उन्हें यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने की खबर मिली तो उन्होंने अपनी भावना से पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी अवगत करा दिया। इसके साथ ही बाजपुर से लेकर खटीमा तक कुछ औऱ वरिष्ठ नेता भी असहज दिखे। जिन पूर्व मंत्री के कांग्रेस से जल्द किनारा कर लेने की खबर है उनका यशपाल आर्य से 36 का आंकड़ा चलता है। 2012 से 17 के बीच कांग्रेस की सरकार रहते हालांकि यह वरिष्ठ नेता विधायक या मंत्री नहीं थे, लेकिन यशपाल से उनका कई मुद्दों पर टकराव होता रहता था। हाल ही में इस वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा था। साथ ही दे उधम सिंह नगर से चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे।
फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क के सूत्र बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तक भी इसकी खबर पहुंच चुकी है। पूर्व मंत्री ने दोनों ही नेताओं से कहा है किस पार्टी से गद्दारी कर भाजपा का दामन थामने वाले यशपाल आर्य की वापसी कांग्रेस को भारी पड़ सकती है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img