03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

समाज सेवा है सबसे बड़ा पुण्य कार्य – चुघ

  • समाज सेवा में समर्पित लोगों को किया सम्मानित

एफएनएन, रुद्रपुर : किसी भी व्यक्ति द्वारा समाज की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इससे जहां सेवा करने वाले व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। वही समाज के प्रति उसका दायित्व भी पूरा होता है। यह बात भाजपा चुनाव चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत आज मोहल्ला रविंद्र नगर स्थित रविंद्र जूनियर हाई स्कूल परिसर में क्षेत्र के कई ऐसे समाज सेवियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जो पिछले कई वर्षों से स्वयं को समाज सेवा के लिए समर्पित किए हुए हैं। श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले लगभग 20 वर्षों से समाज सेवा में लगे हुए हैं। पूर्व में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जन सेवा करते रहे और उसके पश्चात करीब 7 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश वासियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी से प्रेरणा लेकर आज देश के करोड़ों लोग समाज सेवा में जुटे हैं। श्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री बनने के पश्चात संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें करोड़ों लोगों ने अपने अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, पिछड़े, बेसहारा एवं अनाथ लोगों की मदद के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड के कई ऐसे सम्मानित जन हैं जो पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में जुटे हुए हैं ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए स्वयं उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। श्री चुघ ने युवा वर्ग का आव्हान किया कि वह देश एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आगे आयें। श्री चुघ द्वारा जिन समाज सेवियों को सम्मानित किया गया उनमे अशोक मल्लिक, फणीन्द्र नाथ गाईन, मनोहारी, मन्टू मंडल आदि शामिल हैं। कार्यक्रम को विधायक राजकुमार ठुकराल, विकास शर्मा, वीरेंद्र तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद बबलू सागर ने किया। इस दौरान अनूप सरकार, नीलम अधिकारी, मलिना विश्वास, नारायण दास, विजोन हालदार, नन्दलाल, परितोष, निहार ढाली, डा. शंकर, संजय हालदार, बनहरी, विपुल साहा, राकेश दास, सोनाई मंडल, विनय विश्वास, ब्रिजेन मिस्त्री, अनूप मल्लिक, अमित मल्लिक, बंटी रॉय, असीम अधिकारी, कन्हैया लाल व राधेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img