Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमोदी सरकार ने उत्तराखंड को अहम प्रोजेक्ट दिए : पासी

मोदी सरकार ने उत्तराखंड को अहम प्रोजेक्ट दिए : पासी

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराज पासी ने आज यहां भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि उत्तराखंड को इस सरकार ने ऐसे तमाम प्रोजेक्ट दिए हैं, जो मील का पत्थर साबित होंगे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पासी ने कहा कि बात ऑल वेदर रोड की हो या फिर हवाई सेवाओं की, मोदी सरकार ने उत्तराखंड के दर्द को समझा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने तमाम योजनाओं में अड़ंगा लगाने का काम किया है, जबकि मोदी सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। पत्रकार वार्ता में मेयर रामपाल, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना और जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments