03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर : घास काटने गई गर्भवती की पहाड़ी से गिरकर मौत, घर में मचा कोहराम

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर : घास काटने जंगल गई एक गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। इसी वर्ष अप्रैल माह में उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस ने घटना की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है।

कपकोट पुलिस क्षेत्र के चुचेर गांव निवासी 22 वर्षीय नीमा देवी पत्नी प्रकाश कोरंगा बीते मंगलवार को लगभग चार बजे घास काटने के लिए पास के जंगल में गई थी। वह देर रात तक घर नहीं लौटी। स्वजनों को चिंता सताने लगी। वह रातभर उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह लगभग सात बजे उसका शव 60 मीटर नीचे गहरी खाई में स्वजनों ने देखा। जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्टया महिला का पैर घास काटते समय फिसल गया और वह खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि वह गर्भवती है। उसका पति रुद्रपुर में नौकरी करता है। शव बरामद कर लिया गया है। महिला के मायके को भी सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img