03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्रकारिता के साथ सामाजिक सहभागिता जरूरी —-चावला

Spread the love
  • गूलरभोज में आयोजित हुई आयोजित हुई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

एफएनएन, गूलरभोज : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गूलरभोज की बैठक में सांगठनिक विस्तार के साथ सामाजिक सहभागिता पर विमर्श किया गया। इस दौरान भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। नगर स्थित एक सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। संगठन के बैनर तले विभिन्न स्कूलों में वाद-विवाद और निबंधात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें पुरस्कृत करने का खाका खींचा गया। योग एवं रक्तदान शिविर अक्टूबर माह में आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अजय जोशी को प्रदेश सचिव नामित करने पर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश सचिव जोशी ने जनपक्षीय पत्रकारिता के माध्यम से समसामयिक मुद्दों को उठाने की अपील की। वहीं जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने संगठन की गाइडलाइन से इतर काम करने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को यूनियन से बाहर करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने योग्य ऊर्जावान व निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले साथियों को संगठन से जुड़ने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। अध्यक्षता जीवन सिंह नयाल व संचालन सुधीर साहू ने किया। इस मौके पर कंचन वर्मा,केपी गंगवार,रमेश चंद्रा,अजय अरोरा,अरुण दुबे,गौतम सरकार,संजीव भटेजा,केवल चंद्र पाठक,अमित गुप्ता आदि शामिल थे।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img