Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडघास मंडी पार्षद विरेन्द्र आर्या का निधन, बीते कुछ समय से थे...

घास मंडी पार्षद विरेन्द्र आर्या का निधन, बीते कुछ समय से थे अस्वस्थ, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

एफएनएन, रुद्रपुर : आदर्श कालोनी घास मंडी के नगर निगम पार्षद विरेंद्र कुमार आर्या का शनिवार तड़के बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शोक व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लग गया।  बाद में काठगोदाम रानीबाग स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय विरेंद्र आर्या पुत्र आनन्द राम पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। बीते रोज उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। आज तड़के साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है और शहर में भी शोक की लहर है। निधन का समाचार सुनकर तमाम लोगों ने आदर्श कालोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में विरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। विरेंद्र आर्या का करीब छह वर्ष पूर्व विवाह हुआ था जिससे उनकी एक पुत्री है। विरेंद्र आर्या अपने भाई पूर्व पार्षद महेंन्द्र आर्या के साथ रेता बजरी सप्लाई का व्यवसाय करते थे। उनके निधन पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, नगर निगम के सभी पार्षदों सहित समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments