03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारणी की बैठक का हुआ आयोजन

Spread the love
  • 15 सितंबर से प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयार की गई रूपरेखा

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक होटल सोनिया में जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी की अध्यक्षता एवं उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा कीे मौजूदगी मेंं आयोजित की गई। बैठक में 15 सितंबर से व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में शुरू होने वाले जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत गदरपुर से की जाएगी। भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गदरपुर, महतोष, रुद्रपुर, किच्छा, नानकमत्ता, सितारगंज एवं खटीमा में स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों पर सुझाव लेते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और समस्याओं को भी सुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गुलशन छाबड़ा ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि प्रदेेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में व्यापार मंडल निरंतर ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। अपने संबोधन में व्यापार मंडल रुद्रपुर के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने से पहले सभी व्यापारियों की अपने मनों को साफ करना होगा। उन्होंने कहा कि कई पदाधिकारी पद ग्रहण करने के बाद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं करते हैं, उनको संगठन की मजबूती एवं सक्रियता के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम को गदरपुर के अध्यक्ष दीपक बेहड़, किच्छा के अध्यक्ष राजकुमार बजाज, राजीव गुप्ता, सुनील ठुकराल सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने बताया कि 15 सितंबर से शुरु होने वाले भ्रमण कार्यक्रम में प्रतेक इकाई में आधे घंटे का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने सभी पदधिकारियों और व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, जिला उपाध्यक्ष भीमसेन गर्ग, सुरेश कुमार, राजेश डाबर, सतपाल गाबा, जिला सचिव विजय बागला, हरीश अरोरा, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील ठुकराल, जिला महामंत्री निशांत ढल्ला, जिला कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल, लेखराज नागपाल, कृष्ण लाल सुधा, दीपक बेहड़, संदीप चावला, लवली हुडिया, सुरमुख सिंह विर्क, जसपाल डोगरा, अजय चड्ढा, रोबिन फुटेला, महेंद्र सिंह दुमडा, राहुल अनेजा, सक्षम ग्रोवर, कपिल गंडा, लविश ग्रोवर, राजकुमार बजाज, सुरेंद्र पपनेजा, राजीव गुप्ता, अनिल बत्रा, अरुण सक्सेना, अमन गाबा, दीपक देउपा, शक्ति छाबड़ा, राहुल चिलाना, नितिन छाबड़ा, कमान सिंह जेठी, हरजिंदर सिंह, शुभम गंगवार एवं राजेश कामरा आदि व्यापारी मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img