03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देखिए, कहाँ गर्म हुआ विधायक का पारा, कहा- अगर गरीब के पैसे वापस किये तो लेखपाल साहब…

Spread the love

अब्दुल सलीम खान, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के एक विधायक को आखिर क्यों एक लेखपाल को जेल भेजवाने की चेतावनी देनी पड़ गई, कहना पड़ गया कि अगर 24 घंटे में इस गरीब किसान के पैसे ना वापस किए तो मैं खुद मुक़दमा लिखवा कर जेल भेजवाऊंगा, अगर न कर पाया तो अपने स्वर्गीय पिता की औलाद नहीं। हुआ यूं, पलिया विधायक रोमी साहनी के पास अतरिया गांव के शेर खान पुत्र सज्जाद खान ने आकर शिकायत की , कि हल्का लेखपाल वंशराज ने गांव में लगने वाली टँकी के लिए जगह नापने के लिए उनके खेत में जगह निकलने की बात कहकर उनसे बीस हजार की रिश्वत ली है। ग्रामीण से लेखपाल के रिश्वत लिए जाने की बात पर विधायक जी का पारा गरम हो गया, उन्होंने तत्काल फोन से लेखपाल को कॉल लगा दी, और लेखपाल से सामान्य बातचीत कर शेर खान से पैसे लिए जाने की बात पूछी। ऐसे में लेखपाल ने विधायक को यह बताने कोशिश की ग्रामीण ने अपनी मर्जी से पैसे दिए हैं, इस पर विधायक रोमी साहनी का पारा गरम हो गया उन्होंने कहा कि क्या कोई अपनी मर्जी से आसानी से रिश्वत देता है । विधायक ने उक्त लेखपाल को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर ग्रामीण के पैसे वापस नहीं किए तो वो खुद मुकदमा लिखवा कर अगर जेल ना भिजवा दिया तो अपने पिता स्वर्गीय बंसी लाल साहनी की औलाद नहीं । दोपहर बाद यह ऑडियो वायरल हो गया और लोगों ने विधायक की कार्यशैली को खूब सराहा । सोशल मीडिया पर लोगों ने विधायक की जमकर तारीफ की वही लेखपाल के पैसे लिए जाने की बात पर लोगों ने कमेंट किए कि पैसे वापस होने के बाद भी मुकदमा किया जाना चाहिए।।
-आप भी सुनिए ऑडियो विधायक और लेखपाल के बीच हुई वार्तालाप की।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img