03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना वायरस के डबल वैरिएंट का अटैक, एक ही व्‍यक्ति में पाए गए दो अलग-अलग वैरिएंट

एफएनएन, दिल्ली : देश में कोरोना वायरस  की तीसरी लहर की चिंता लगातार बढ़ा रही है। इसी बीच कोरोना वायरस के ‘डबल अटैक’ का भी खतरा बढ़ गया है। देश में कोरोना के डबल वैरिएंट का अटैक सामने आया है। देश में एक ही व्‍यक्ति में दो अलग-अलग वैरिएंट का पहला सामने आया है। असम  में एक महिला डॉक्टर को एक ही समय पर कोरोना वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है जो देश में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के क्षेत्रीय मेडिकल रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी ने यहां यह जानकारी दी।

भारत में ऐसा पहला मामला

असम में संक्रमित महिला डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद डॉक्टर वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित पाई गईं। आरएमआरसी की प्रयोगशाला में मई में मरीज में कोरोना वायरस के दोहरे संक्रमण का पता चला था। आइसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी डॉ बोरकाकोटी ने कहा कि दोहरे संक्रमण के कुछ मामले ब्रिटेन, ब्राजील और पुर्तगाल में सामने आए थे लेकिन इस तरह का मामला भारत में पहले कभी सामने नहीं आया है।

टीके की दोनों डोज लेने के करीब एक महीने बाद महिला और उनके पति कोरोना वायरस के अल्फा स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। दंपति डॉक्टर हैं और कोविड देखाभल केंद्र में तैनात थे। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि हमने दोबारा दंपति के नमूने एकत्र किए और परीक्षण के दूसरे चरण में महिला डॉक्टर में दोहरे संक्रमण की पुन: पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर में हल्की गले की खराश, बदन दर्द और नींद न आने के हल्के लक्षण थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

बेल्जियम में भी आया था मामला

बेल्जियम में एक महिला दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित पाई गई थी। एक ही समय पर कोरोना वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित पाई गए महिला की पांच दिनों के अंदर ही मौत हो गई। हालांकि, महिला ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

 

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img