03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पसगवां में छत पर लहराता रहा झंडा सपाई, कांग्रेस ने दिखा दी पंजे की सफाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

पसगवाँ कांड में अखिलेश यादव के निर्देश पर जिस सपा नेता के घर पर पीड़ित महिलाएं पनाह लिए हैं, उनकी छत पर समाजवादी पार्टी का झंडा आज भी लहलहा रहा है, लेकिन अचानक यूपी पहुंची प्रियंका ने उसी झंडे के नीचे आंगन में बैठकर बड़ी सफाई से बड़े मुद्दे को हथिया लिया है। हालांकि समाजवादी पार्टी का दावा है कि उनके नेता (अखिलेश यादव) ने ही पीड़ित महिलाओं को मेन स्ट्रीम मीडिया के सामने लाकर दूसरे दलों को इस मुद़्दे पर शामिल होने को मजबूर कर दिया।


अब्दुल सलीम खान, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) : लखीमपुर खीरी जिले में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी सफाई से समाजवादी पार्टी के एक बड़े मुद्दे को अपने पंजे से दबाकर पार्टी को नई रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया। आठ जुलाई को खीरी जिले के ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रीतू सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव से बदसलूकी की गई थी। शाम तक मामला देश के सभी बड़े चैनलों पर उछल गया। इस दौरान कई वीडियो जारी होते रहे। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह इस पूरे घटनाक्रम में महिला को बचाते हुए और संघर्ष करते दिखे।

अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर पसगवां कांड को लेकर भाजपा पर साधा था निशाना

लखीमपुर : अगले दिन ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनो महिलाओं को लखनऊ बुलाकर महिला सम्मान की लड़ाई लड़ने और पंचायत चुनाव में भाजपा की दबंगई को लेकर मुद्दा बनाया था, वहीं इस मुद्दे पर प्रदेश भर में 15 जुलाई को तहसील स्तर पर आंदोलन करने का ऐलान किया था। इस बीच दोनो महिलाओं के सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत चुनाव में सपा प्रत्याशी के साथ रहे क्रांति कुमार सिंह के घर पर रहने को कहा गया। सपा इस मुद्दे पर 15 जुलाई को तहसील स्तर पर आंदोलन कर गई, लेकिन अगले दिन अचानक कांग्रेस पार्टी ने अपना तुरूप का इक्का चल दिया।

प्रियंका अचानक पहुंची सपाई नेता के आंगन में, सामने बैठकर उठा लिया बड़ा मुद्दा


लखीमपुर : लखनऊ आई प्रियंका गांधी के सामने जब खीरी का महिला चीरहरण का मुद़दा सामने आया। तो कांग्रेस ने जरा सी भी देर नही की, इस मुद्दे पर जिले से कांग्रेस कोई बड़ा आंदोलन भले न कर सकी हो लेकिन अचानक उनकी नेता प्रियंका गांधी के 30 मिनट के खीरी दौरे से पूरे यूपी की सियासत में हलचल मच गई। समाजवादी पार्टी के नेता क्रांति कुमार ‌सिंह की छत पर सपा का झंडा लहराता रहा, और कांग्रेस बड़े आराम से अपने पंजे से उनके मुद्दे पर अपनी सफाई दिखा दी।

जब प्रियंका समेत अजय लल्लू बोले सपा नेता क्रांति से- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आए हैं हम आप भी अपनी टोपी हटाकर शामिल हों


लखीमपुर : दरअसल कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जब सपा नेता क्रांति कुमार सिंह के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से रह रहीं दोनो पीड़ित महिलाओं से मिलने पहुंची, उस घर की छत पर बड़ा सा समाजवादी पार्टी का झंडा लगा था, और मेजबान समाजवादी पार्टी के नेता क्रांति कुमार सिंह खुद लाल टोपी लगाए हुए थे। क्रांति कुमार सिंह बताते हैँ कि प्रियंका जी और अजय सिंह लल्लू जी ने आग्रह किया कि हम लोग दलगत राजनीति से ऊपर पीड़ित महिलाओं से मिलने आए हैं, आप ये टोपी न लगाए।इस आग्रह पर उन्होंने अपनी टोपी उतार कर रख ली, लेकिन गले में समाजवादी गमछा डाले रहे। क्रांति कुमार सिंह का दावा है कि उन्हें किसी भी तरह की पूर्व सूचना नही मिली थी, प्रियंका गांधी अचानक आईं थीं, लेकिन साथ में यह भी कह‌ा कि समाजवादी पार्टी की ही ताकत थी कि जो आज महिला अस्मिता का यह मुद्दा केंद्र बिंदु बना है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Online Pharmacy Strike: देशभर में केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल स्टोर बंद

एफएनएन, नई दिल्ली : Online Pharmacy Strike और डिजिटल...

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Double Otp System हरियाणा में शुरू, अब साइबर ठगी करना होगा मुश्किल

एफएनएन, हरियाणा : Double Otp System साइबर ठगी पर...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Topics

Online Pharmacy Strike: देशभर में केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल स्टोर बंद

एफएनएन, नई दिल्ली : Online Pharmacy Strike और डिजिटल...

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img