03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें, रुद्रपुर में महिलाओं ने क्यों लगाए सरकार के खिलाफ नारे, किया हल्ला बोल

  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

एफएनएन, रुद्रपुर : महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने आज यहां गल्ला मंडी से बाटा चौक तक पदयात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने की चेतावनी दी। पदयात्रा में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ भाजपा सत्ता में आई थी, उसने वह विश्वास खो दिया है। ऐसे में जनता कांग्रेस की ओर निगाहें लगाए है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि अब जनता सरकार से आजिज आ चुकी है, ऐसे में सरकार का पतन तय है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, ऐसे में भाजपा सरकार का जाना है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। आज पूरा देश महंगाई की मार से जूझ रहा है, लेकिन इनकी सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने मालिकाना हक और काले कानून का मुद्दा भी उठाया। पर यात्रा में कांग्रेस नेत्री मोनिका डाली, दिलीप अधिकारी, ममता रानी आदि मौजूद थीं।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img