03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य सरकार के खिलाफ रुद्रपुर में कांग्रेस की पदयात्रा, भाजपा को कोसा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस की पदयात्रा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्चायार और हरिद्वार कुंभ में कोरेाना जांच घोटाले के खिलाफ कांग्रेसियो ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर निकली पदयात्रा गल्ला मण्डी से शुरू होकर गांधी पार्क पर खत्म हुई। पदयात्रा में जिला कांग्रेस महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों, खाद्य तेल में उछाल, कोराना जांच घोटाले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता से जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया। पद यात्रा के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम कसने में नाकाम रही है। कोविड-19 महामारी में लोगों के रोजगार छिन गए हैं। ऊपर से महंगाई ने उन्हें दो वक्त की रोटी देना भी मुश्किल कर दिया है। बेहड़ ने कहा कि राज्य की बदहाली के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा की गलत नीतियों ने राज्य को 10 साल पीछे ढकेल दिया है। चार साल में तीन तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने इस राज्य को सीएम बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा के जनविरोधी फैसलों से प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब चुकता करेगी।

कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार रोजगार, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी मोर्चों पर विफल रही है। अब जनता ने मन बना लिया है और आगामी विस चुनाव में जनविरोधी नीतियों का जबाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार को हटाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी कानूनों आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियां गिनाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़कर झूठे वायदों का बदला लेगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, चुनाव से पहले भाजपा प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात करती थी, लेकिन इस सरकार के रहते करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जनता पर कई प्रकार के टैक्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के कुशासन के विरुद्ध पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर इनकी पोल खोलने का काम कर रही है। आगे भी इस सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। हिमांशु गावा ने कहा कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये के करीब पहुंच चुके है। रसोई गैस के साथ साथ खाने-पीने की चीजें आम जनता की पहुंच से दूर हो गई है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में सरकार की तरफ से कोई रोक नहीं है। सरकार 30 से 32 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल डीजल खरीद कर 100 रुपये प्रति लीटर बेच रही है। इससे ज्यादा डकैती और लूट जनता के साथ हो नहीं सकती है। पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, महानगर महामंत्री अमनदीप सिंह विर्क, सुशील गावा, सीपी शर्मा, नंद लाल,राजेश कामरा, मदन लाल खन्ना आदि थे।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img