03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस की पदयात्रा में कल बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा है कि कल 8 जुलाई को होने वाली कांग्रेस की विशाल पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे पूर्व महानगर कांग्रेस कार्यालय में हुई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में महानगर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रातः 10:30 बजे गल्ला मंडी में एकत्र होने की अपील की है। तनेजा ने कहा कि वहां से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर भगत सिंह चौक मुख्य बाजार बाटा चौक होते हुए गांधी पार्क पहुंचेंगे, जहां एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज सिंह पटेल लवलेश सिंह और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने भी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी कांग्रेस युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल किसान कांग्रेस अल्पसंख्यक कांग्रेस कामगार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कल 8 जुलाई को होने वाली कांग्रेस की विशाल पदयात्रा में अवश्य शामिल हो बैठक में मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी चंद्रशेखर मिश्रा डब्लू सुमित राय रवि कठेरिया राजीव यादव मोनिका और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा उपस्थित थे।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img