Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपीएम मोदी ने नए सीएम को फोन पर दी बधाई , कहा...

पीएम मोदी ने नए सीएम को फोन पर दी बधाई , कहा प्रदेश के विकास में जुट जाइए

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्हाेंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं और आगे की पारी के लिए आशीर्वाद भी दिया। यह जानकारी पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘आपकी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) व्यक्तिगत रूप से दी गई बधाई मेरे लिए प्रेरणा-पुंज है। आपके मार्गदर्शन में मैं, मेरे सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड राज्य को विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं। आपका पुनः हृदय से आभार।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments