03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवा चेहरे को सीएम बनाकर हाईकमान ने जनभावनाओं का सम्मान किया : मिगलानी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद ललित मिगलानी ने खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की कमान सौंपने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि युवा चेहरे को सीएम बनाकर हाईकमान ने जनभावनाओं का सम्मान किया है साथ ही पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। मिगलानी ने कहा कि दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की कमान सौंपकर हाईकमान ने युवाओं का दिल तो जीता ही साथ ही कुमांऊ गढ़वाल में संतुलन साधने का भी काम किया है। धामी के सीएम बनने से अब न सिर्फ तराई बल्कि समूचे कुमांऊ मण्डल के विकास की नई उम्मीद जगी जगी है। लम्बे समय से कुमांऊ की जनता कुमांऊ से किसी चेहरे को सीएम के रूप में देखना की इच्छा रखती थी धामी को सीएम बनाकर हाईकमान ने कुमांऊ की जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। हाईकमान का यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी सार्थक साबित होगा। क्यों कि पुष्कर सिंह धामी जमीन से जुडे हुए नेता हैं उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं खासकर बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है। युवाओं और पहाड़ की पीड़ा को वह अच्छी तरह समझते हैं। कर्मठ और जुझारू होने के साथ साथ वह एक सुलझे हुए इंनसान भी हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने से कुमाऊं में रेलवे को लेकर संभावनाएं भी बढ़ेंगी। आठ माह की उनकी पारी निश्चित ही उत्तराखण्ड में विकास के कीर्तिमान स्थापित करेगी। श्री मिगलानी ने कहा कि धामी को सीएम बनाकर पार्टी हाईमान ने युवाओं में उम्मीद की नई किरण जगाने का काम भी किया है। आने वाले समय में प्रदेश भाजपा से जुड़े युवाओं को उनके मुख्यमंत्री बनने से हौसला अफजाई होगी। साथ ही पार्टी को मजबूती भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में भाजपा आगामी 2022 के चुनाव में एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img