03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची के साथ किया रेप फिर कर दी हत्या, बिहार का युवक अरेस्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में नाबालिग के खिलाफ यौन अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात को देहरादून के प्रेमनगर इलाके में एक 25 वर्षीय लड़के ने अपहरण के बाद पांच साल की मासूम के साथ पहले रेप किया और हत्या कर दी। पुलिस ने गोविंदगढ़ इलाके से लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव बुधवार रात को रांगड़वाला, प्रेमनगर में झाड़ियों से बरामद किया है।

पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहने वाले मूलत: बिहार निवासी युवक को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस मंगलवार को गुमशुदगी की सूचना आने के बाद से लापता मासूम बच्ची की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस को पता लगा कि बच्ची आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले चुनमुन मेहतो के साथ दिखाई दी थी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें चुनमुन मेहतो के साथ बच्ची दिखी। जिसमें बाद पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। कोतवाली इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बुधवार को भी आरोपी चुनमुन मेहतो को लोगों ने अकेले घूमते हुए देखा। शक के आधार पर पुलिस ने चुनमुन मेहतो से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकारी।

आरोपी की निशानदेही पर प्रेमनगर के रांगड़वाला में झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद कर लिया। मृतक बच्ची की मां घरों में काम करती है। पिता 15 दिन पहले चड़ीगढ़ में एक ठेकेदार के यहां काम करने के लिए गए हैं। मंगलवार को रोजाना की तरह बच्ची दिन में घर से निकल गई थी। वह आमतौर पर देर शाम लौटती है, लेकिन जब घर नहीं लौटी तो मां और भाई ने उसकी तलाश की।

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी डा. यागेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी टाइल्स लगाने का काम करता है। घटना को लेकर उससे पुलिस जानकारी जुटा रही है। गुरुवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img