Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार में फर्जी मेडिकल स्टोर, पकड़ी गई 10 हजार नशे की गोलियाँ

हरिद्वार में फर्जी मेडिकल स्टोर, पकड़ी गई 10 हजार नशे की गोलियाँ

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार जिले के लक्सर में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। फर्जी डिग्री के सहारे मेडिकल स्टोर चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा हरिद्वार जिले में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने पथरी थाना क्षेत्र के घिस्सूपुरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध तरीके से मेडिकल चला रहे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से धनपुरा और घिस्सूपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर के नाम पर नशीली दवाओं की शिकायत मिल रही थी। जसको लेकर घिस्सूपुरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई. छापेमारी में करीब 10,000 प्रतिबंधित नशीली दवाओं की टेबलेट मिली है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर चलाने वाले ने अपना नाम राजकुमार चटर्जी बताया है, जबकि मेडिकल स्टोर एमबीबीएस डॉक्टर गर्ग के नाम से चलाया जा रहा था। आरोपी पिछले कई सालों से फर्जी डिग्री के के सहारे मेडिकल स्टोर चला रहा था। अनीता भारती ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है. साथ ही मेडिकस स्टोर में मिली दवाइयों के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments