03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धार्मिक त्योहार से नहीं फैला कोरोना, फर्ज़ीवाड़ा कुम्भ से पहले का

एफएनएन, हरिद्वार : महाकुम्भ में हुए फ़र्ज़ी टेस्टिंग घोटाले ने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा.. जिसके बाद राजनीति शुरू हो गए.. पूर्व सीएम वर्तमान मुख्यमंत्री सरकार पर इसका आरोप लगाने लगे.. लेकिन अब इस घोटाले पर तीरथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान सामने आया है.सुबोध उनियाल ने कहा है कि हरिद्वार में सामने आया कथित कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़ा कुंभ की अधिसूचना से पहले का है। उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जांच बैठा दी है और जांच में सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़ा उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले का है। उनके बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेले की अधिसूचना का जिक्र किया था। दोनों दिग्गजों की विरोधाभासी बयानबाजी पर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी थी। अब प्रदेश सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने भी कहा है कि कोविड टेस्टिंग प्रकरण कुंभ की अधिसूचना जारी होने से पहले का है। जल्द बुलाई जाएगी कार्यकारिणी की बैठकमीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से लोगों में भ्रांतियां फैलाना चाहते हैं कि धार्मिक त्योहार से कोविड फैला है। हकीकत यह है कि ये सारे मामले कुंभ की अधिसूचना से पहले के हैं।इसका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि कुंभ में फर्जी आरटीपीसीआर से कोविड बढ़ा। सरकार मामले की जांच करा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को सभी सूचीबद्ध कंपनियों के सारा रिकार्ड खंगाला जा रहा है. जाँच के बाद के सारी स्थिति साफ हो जाएगी

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img