03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में कोरोना के 111 नए मामले, अब तक के सबसे कम स्तर पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोनावायरस के नए मामलों की संख्‍या लगातार कम हो रही है और पॉजिटिविटी रेट अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटों में दिल्‍ली में कोरोना के 111 नए मामले आए हैं जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट इस समय सिर्फ़ 0.15% है जो अब तक सबसे कम है. दिल्‍ली में कोरोना के एक्टिव मामले 1800 से नीचे पहुंच गए हैं. 8 मार्च के बाद सबसे संख्‍या सबसे कम है.दिल्‍ली में रिकवरी रेट इस समय 98.13%, एक्टिव मरीज़ की दर 0.12%, डेथ रेट 1.74% और पॉजिटिविटी रेट 0.15% है.

पिछले 24 घंटे में 111 नए मामलों के साथ ही ही यहां अब तक कुल 14,33,366 मामले आ चुके हैं (477 केस  सफदरजंग अस्पताल ने पुराने रिपोर्ट किए हैं). पिछले 24 घंटे में 702 मरीज ठीक हुए हैं और दिल्‍ली में अब तक कुल 14,06,629 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में हुई सात मौतों को जोड़ने के बाद दिल्‍ली में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 24,940 तक पहुच गया है. एक्टिव मामलों की संख्‍या दिल्‍ली में 1797 है. पिछले 24 घंटों में 76,185 टेस्‍ट हुए हैं, इन्‍हें मिलाकर अब तक कुल 2,09,75,900 टेस्‍ट हो चुके हैं.

देश में भी कोरोना के मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है. पिछले 24 घंटे में 50,848 नए COVID-19 केस सामने आए हैं और 1,358 मौतें हुई हैं.पिछले 24 घंटे में  54.24 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,43,194 हो घई है. जो पिछले 82 दिनों में सबसे कम है. वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 2,89,94,855 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 68,817 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए. कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.56% हो गई है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img