03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मंत्री जी ! सरकारी खजाने पर डाका डालने वाली बुडहिल कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई हो, देखें वीडियो

Spread the love
  • विधायक राजकुमार ठुकराल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने रखा मामला
  • किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने भी किया बुडहिल कंपनी पर लगे आरोपों का समर्थन

एफएनएन, रुद्रपुर : चर्चाओं में रहने वाली बुडहिल कंस्ट्रक्शन कंपनी आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने फिर सुर्खियों में आ गई। शहर विधायक राजकुमार ठुकराल ने इस कंपनी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिंदुखेड़ा से छतरपुर डैम तक 2.7 किलोमीटर सड़क पैसा मिलने के बाद भी इस कंपनी ने नहीं बनाई। उन्होंने इसे एक काला अध्याय बताते हुए सरकारी खजाने पर डाका डालने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग उठा डाली। कहा, मंत्री जी! कंपनी के अफसरों पर कार्रवाई हो और सरकारी खजाने से गई रकम की वापसी कराई जाए।

उनकी बात का किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को जो भी कार्य दिया गया, वह निम्न गुणवत्ता का रहा और बड़ा फ्रॉड किया गया। हालांकि हम आपको बता दें कि इस मामले में राजकीय निर्माण निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के साथ ही इस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा चुका है लेकिन इस कंपनी के तमाम कार्यों की जांच में आरोप साबित होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक राजकुमार ठुकराल और राजेश शुक्ला को भरोसा दिलाया जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होगी। उन्होंने सिडकुल के एमडी रोहित मीणा को भी इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री ने सिडकुल के उद्यमियों की बैठक भी ली, इसमें सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, उद्यमी अशोक बंसल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपनी समस्याएं मंत्री गणेश जोशी के सामने रखी, जिन्हें हल कराने का आश्वासन दिया गया। कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित भी कर दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा और सीडीओ हिमांशु खुराना भी मौजूद रहे।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img