Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसिटी क्लब में लगा योग और ध्यान शिविर, बताए गए निरोग रहने...

सिटी क्लब में लगा योग और ध्यान शिविर, बताए गए निरोग रहने के तरीके

एफएनएन, रुद्रपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित योग एवं ध्यान शिविर में योग के फायदे बताए गए।

मुख्य अतिथि मेयर रामपाल ने लोगों के स्वस्थ और निरोग होने की कामना की, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की आदत डालें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया, जिन्होंने योग को आगे बढ़ाया। देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अमर योग क्लब के संस्थापक अशोक कालरा की प्रशंसा की और कहा कि उनका यह प्रयास सराहनीय है। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि योग से ही स्वस्थ काया रह सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योग को अपनी नित्य क्रिया में शामिल करें, ताकि आप स्वस्थ और निरोग रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments