03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ब्लैक फंगस के 22 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर कोविड मरीजों के उपचार के साथ -साथ म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों का भी सफलता पूर्वक ईलाज किया जा रहा है। चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के 29 मरीज वर्तमान तक भर्ती हो चुके है जिसमें से 11 के ऑपरेशन हो गये है। डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में वर्तमान में 22 रोगी भर्ती है, जिनका वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी मे ईलाज चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा ऐसे रोगी जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता है उनकी समस्त जॉच उपरांत ऑपरेशन भी किया जा रहा है। चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के आने वाले रोगी अधिकतर ऊधमसिंह नगर के है बाकि अन्य जिले के है। अभी कुछ दिन पूर्व ब्लैक फंगस के एक गंभीर रोगी का चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया था जो अब स्वस्थ होने के उपरांत कल चिकित्सालय से डिस्चार्ज होकर चला गया है।

ऐसे ब्लैक फंगस के रोगी जो अत्यधिक गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती हुए थे उनमें से अभी तक 05 की मृत्यु हो चुकी है।प्राचार्य डा0 सी0पी0 भैसोड़ा ने बताया कि डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के रोगियों का ईलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में बहुत अच्छे व सफलतापूर्वक किया जा रहा है। नेत्र रोग विभाग, ई0एन0टी0 विभाग, एनेस्थिीसिया विभाग तथा मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस का ईलाज व ऑपरेशन किया जा रहा है तथा चिकित्सालय में ब्लैक फंगस की दवाई एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की बिल्कुल भी कमी नही है। जनरल मेडिसिन के चिकित्सकों द्वारा रोगी के रोग के हिसाब से दवा की मात्रा तय करके उपयोग में लायी जा रही है तथा उम्मीद है कि भर्ती ब्लैक फंगस के मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिये जायेंगे।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img