03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा के पवन फार्म में पॉपुलर पर फिर चली आरी

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : एक बार फिर पवन फार्म के पापुलरो पर तस्करों की आरी चली है। आपको बता दें कि पवन फार्म पर पापुलर की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर आज तस्करों की आरी काली मंदिर के पीछे बडिया ब्लॉक पर चली है। जानकारी के अनुसार तस्करों द्वारा 30 से 35 पॉपुलर के गिल्टे तस्करी कर ले जाने का प्रयास बंडिया ब्लॉक से होते हुए बेनी मजार के रास्ते किया। पुलिस को भनक लग गई तो तस्करों ने अपनी जान बचाते हुए गाड़ी नाले में उतार दी। पॉपुलर को नाले पर खड़ी कर तस्कर भाग छूटे‌। पुलिस तस्करों को पकड़ने के प्रयास कर रही है। पूर्व में भी पुलिस ने एक तस्कर को पापुलर के गिल्टो के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था, जिसे कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा था। उसके बाद भी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आज तक पापुलर की तस्करी पर विराम नहीं लगा है। लगातार तस्करों द्वारा सरकार के राजस्व पर चोरी हो रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द पापुलर की नीलामी करानी चाहिए।

Hot this week

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img