03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश में बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू का वक्त, यूपी बोर्ड की परीक्षा स्थगित

एफएनएन, लखनऊ : आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में कोरोना के केसों में इजाफे के बाद यूपी के जिलों में नाइट कर्फ्यू के घंटे बढ़ाने का फैसला किया गया है| नाइट कर्फ्यू अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू होगा| फैसले के तहत, यूपी के दस ज़िलों में जहां 2000 से ज़्यादा एक्टिव केस है वहा अब कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक लगेगा| इन ज़िलों में लखनऊ,कानपुर, प्रयागराज,वाराणसी,गौतमबुद्धनगर,गाज़ियाबाद ,मेरठ, शामिल हैं| इसके साथ ही डीएम को अधिकृत किया गया कि 500 से ज़्यादा केस है तो वो अपने जिले में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा सकता है| इसके साथ ही राज्‍य में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की क्‍लासें 15 मई तक सस्‍पेंड रहेंगी| यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया है और अब ये 20 मई के बाद आयोजित होंगे| विश्‍वविदयालय और डिग्री कालेज में 15 मई तक ऑनलाइन क्लास होंगी| 15 मई तक आफ लाइन परीक्षाएं नही होंगी| हाईस्कूल इंटर की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी गई हैं| गौरतलब है कि यूपी में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या एक लाख 11 हजार से अधिक है| यूपी में अब तक कोरोना के कारण 9376 लोगों को जान गंवानी पड़ी है| राज्‍य में अब तक कोरोना के 7,44, 021 केस सामने आ चुके हैं जिसमें से छह लाख 22 हजार 810 मरीज रिकवर कर चुके हैं|

यूपी के साथ ही भारत में भी कोरोनावायरस, और उससे होने वाले रोग COVID-19 का कहर रोज़ाना बढ़ता नज़र आ रहा है और गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए केसों ने 24 घंटे में 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है| केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 2,00,739  नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है| इन आंकड़ों के साथ ही भारत में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,40,74,564 हो गई है| इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,038 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई है|

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img