03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Spread the love

एफएनएन, गाजियााबाद : दिल्ली से सटे गाजियााबाद के इंदिरापुरम में जयपुरिया मॉल में मंगलवार दोपहर आग लग गई है। यहां आग लगते ही अफरातफरी का माहौल है। इस हादसे में कई लोगों के फंसने की बात सामने आ रही है, हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। यह मॉल इस इलाके के लोगों के बीच काफी फेमस मॉल है। शुरुआती जानकारी जो मिली रही है उसके अनुसार जयपुरिया मॉल में बने बैंक्वेट हॉल में आग लगी है। आग काफी भीषण है। फिलहाल अग्निशमन विभाग के सूचना मिलते ही यहां पर दमकल की टीम पहुंच गई है जो आग बुझाने में लग गई है।

अंदर फंसे लोग, संख्या का पता नहीं

फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आ पा रही है कि आग लगने के समय अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। वहीं, आग बुझाने में कई टीमें लगी हुई हैं। मॉल के आसपास के कई लोग आग का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं साथ ही मॉल में आग बुझाने के लिए लगी सिस्टम को कोस भी रहे हैं। आग के वीडियो को देख कर यह जरूर कहा जा सकता है कि मॉल की आग काफी भीषण है इसकी लपटे मॉल की छत से भी उपर तक उठ रही है।

इस इलाके में फेमस है यह माॅल

इस मॉल में इंदिरापुरम के अंहिसा खंड-एक और अंहिसा खंड दो लोगों इस मॉल में खरीदारी के लिए आते हैं। वहीं मॉल में कई नामी कंपनियों के शो रूम के अलावा बैक्टेंट हॉल भी है। वहीं उसके उपरी हिस्से में सिनेमा हॉल भी है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक जिम का जिम का उद्घाटन हो रहा था, इसी दौरान आग लग गई देखते ही देखते यह तुरंत भयावह हो गई।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img