Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचुघ व परिहार ने महानाम संकीर्तन में लिया आशीर्वाद

चुघ व परिहार ने महानाम संकीर्तन में लिया आशीर्वाद

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा चुनाव संचालन समिति के सह संयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार के साथ निकटवर्ती ग्राम शिवपुर में क्षेत्र के बंगाली समाज द्वारा आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में सायंकाल की आरती में प्रतिभाग कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में प्रतिभाग कर जहां मन को शांति मिलती है वही जुबान से ईश्वर का नाम भी निकलता है। जिससे मनुष्य का जीवन सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र वासियों जीवन भी कष्टों से दूर हो जाता है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।आयोजकों द्वारा श्री चुघ व श्री परिहार को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरिता चौधरी, निरंजन अधिकारी, दुलाल मलिक, सूरज मिस्त्री, भवान सिंह, बबलू सागर सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यआदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments