03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं, प्रशासन कोरोना संक्रमण की दर को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा

एफएनएन, बरेली : कोविड के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर समेत 13 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो काॅफ्रेंसिंग की। संक्रमितों की संख्या 500 से अधिक वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का विशेषाधिकार उन्होंने जिलाधिकारियों को दिया। इस वीडियो कॉफ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि फिलहाल नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जा रहा है। बुधवार रात को बरेली प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू पर कोई फैसला नहीं दिया है।

वीडियो कॉफ्रेंसिंग खत्म होने के बाद डीएम नितीश कुमार ने पंचायत चुनाव, नवरात्र, रमजान के मद्देनजर बस और ट्रेनों से बरेली आने वालों की कोविड जांच और तेज कराने के निर्देश जारी कर दिए। जांच बढ़ाकर संंक्रमण को पॉश एरिया से लेकर मलिन बस्ती तक पता लगाने के लिए कहा गया। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डीएम ने सीएमओ को भी बैठने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पीपीई किट, इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, एन-95 मास्क की बरेली में कमी नहीं है। संक्रमण की दर नियंत्रित करने के लिए बाजार में शारीरिक दूरी और मास्क के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को मजबूत करने के लिए कहा। अब बरेली की 50 फीसद एंबुलेंस कोविड मरीज जबकि 50 फीसद एंबुलेंस नॉन कोविड मरीजों के लिए सुरक्षित की गई है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के बाद फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं लागू किया है। विचार किया जा रहा है। संक्रमण की दर को नियंत्रित करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img