03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना: क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- इससे समाधान मिलना मुश्किल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। जैन ने कहा कि पहले लॉकडाउन लागू करने का एक कारण था, क्योंकि किसी को इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। उन्होंने से कहा किसी व्यक्ति को संक्रमित होने और उससे उबरने में 14 दिन का समय लगता है। विशेषज्ञों ने कहा कि यदि 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया, तो वायरस खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा प्राधिकारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते रहे, लेकिन वायरस समाप्त नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है।

उन्होंने कहा कि शहर में एक और लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,500 से अधिक दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जो पिछले करीब दो माह के दौरान सबसे अधिक संख्या है। दिल्ली में इस घातक वायरस के चलते अब तक 10,987 मरीजों की मौत हो चुकी है। महानगर में संक्रमण के 1,534 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,54,276 तक पहुंच गई, जबकि 6.36 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर को सामने आए संक्रमण के 1,547 मामलों के बाद शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img