03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड-19 के कारण तिहाड़ जेल से मिली थी इमरजेंसी परोल, अब तक नहीं लौटे 200 कैदी

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी फैलने पर देशभर में पिछले साल लॉकडाउन लगाया गया था| उस दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए कुल 1164 कैदियों को परोल पर रिहा कर दिया था ताकि जेल में भीड़ कम हो और वहां कोरोना संक्रमण न फैले| परोल की अवधि खत्म होने पर कैदियों को जेल वापस आने का निर्देश भी दिया गया था लेकिन अब तक 200 कैदी वापस नहीं आ सके हैं| इसी दौरान उम्र कैद की सजा पा चुके शमशाद को भी इमरजेंसी परोल मिली थी लेकिन जेल से बाहर आते ही उसने ATM तोड़ने की वारदातों में शामिल पाया गया था| परोल खत्म होने के बाद वह भी अंडरग्राउंड हो गया था लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| वह साल 2010 में धौलाकुआं सामूहिक दुष्कर्म केस में आजीवन जेल की सजा काट रहा है| तिहाड़ जेल प्रशासन जल्द ही इस मामले में प्रशासन को पत्र लिखेगा ताकि फरार कैदियों की धर पकड़ की जा सके| लॉकडाउन के दौरान जेल प्रशासन ने कुछ कैदियों को 45 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी जबकि कुछ कैदियों को  8 हफ्तों के लिए आपातकालीन पैरोल दी गयी थी|

 

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img