03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

योजनाओं के नाम पर किसानों के साथ ड्रामा कर रही है सरकार : बेहड़

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो किसानों के लिए योजनाओं का ड्रामा कर रही है वही दूसरी तरफ उधम सिंह नगर के सभी सहकारी समितियों को किसानों पर 95क की कार्यवाही कर आरसी जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। उधम सिंह नगर की सहकारी समितियों में जिन भी किसानों का 50 हजार से ज्यादा का बकाया होगा जल्द ही उसपर 95क की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बेहड़ ने कहा की उत्तराखंड की भाजपा सरकार के आदेश पर उधम सिंह नगर सहकारी समितियों द्वारा जो 95क की कार्यवाही का आदेश जारी किया है उसको सरकार को वापिस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा की जिला उधम सिंह नगर की सहकारी समितियों में किसानों का लगभग 22 करोड़ रूपये से ज्यादा का बकाया है, जिसमे निफड़ का 5 करोड़ से अधिक बकाया है ।

बगवाडा सोसाइटी में किसानों का लगभग 12 हजार कुंटल धान से भी ज्यादा का बकाया है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 24 लाख से भी ज्यादा है। जब उत्तराखंड की भाजपा सरकार राज्य के किसानों को उनका बकाया देने में असमर्थ है तो उनपर 95क की कार्यवाही के आदेश क्यूँ जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में किसी भी किसान पर 95क की कार्यवाही नही की गयी थी। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम किया ।भाजपा की सरकार को किसानों के धान का बकाया जल्द से जल्द कर 95क की कार्यवाही के आदेश वापिस लेने चाहिये।बेहड़ ने कहा कि किसानो को गन्ने का भुगतान आज तक नही हुआ है।जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, किसानो को निराशा के अलावा कुछ भी हासिल नही हुआ है। गन्ना उत्पादकों को फसल की कीमत सही समय पर नहीं मिलती जिस कारण तराई का किसान हताश व निराश नजर आता है। यही किसान देश के नागरिकों को तीन समय भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपने रात-दिन एक करता है और खेत में हल चलाकर अन्न पैदा करता है। लेकिन लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार को किसान के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है ।बेहड़ ने कहा की यदि जल्द ही उधम सिंह नगर सहकारी समितियों द्वारा 95क की कार्यवाही का आदेश वापिस नहीं लिया गया या फिर किसी भी किसान पर कार्यवाही अमल में लायी गयी तो किसानों के साथ मिलकर आन्दोलन किया जाएगी और राज्य सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img