Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमहापंचायत में हजारों लोगों ने छका लंगर

महापंचायत में हजारों लोगों ने छका लंगर

एफएनएन,रुद्रपुर : किसानों की महापंचायत आज आहूत की गई थी। जिसमें मुख्य किसान नेताओं के अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में किसान पहुंचे थे। जिसको लेकर आज सुबह से ही महापंचायत स्थल पर सेवादारों ने लंगर बनाना शुरू कर दिया था, और जैसे-जैसे लोगों का रैला बढ़ता गया ,लंगर भी प्रारंभ कर दिया गया। महापंचायत में आए हजारों लोगों ने लंगर छका। इसके अलावा महापंचायत में काफी संख्या में वारंटियर नियुक्त किए गए थे ,जो व्यवस्थाएं बनाने पर लगे थे। यह वारंटियर हजारों की संख्या में आए महिला ,पुरुषों को पानी की बोतल उपलब्ध करा रहे थे ,ऐसे में जब तक महापंचायत चलती रही, लंगर और पानी का सिलसिला भी चलता रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments