Saturday, April 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडधुआं धुआं सी यह जिंदगी फिल्म देगी युवाओं को प्रेरणा

धुआं धुआं सी यह जिंदगी फिल्म देगी युवाओं को प्रेरणा

एफएनएन,रुद्रपुर : लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से फिल्म निर्माता फिल्म निर्माण के कार्य मे सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी मे आज कालाढूँगी मे एक नई फिल्म धुआँ धुआँ सी ये ज़िदगी फिल्म के निर्माण का ऐलान हुआ। फिल्म के निर्माता निर्देशक मयंक सिंह मेहरा द्वारा एक प्रेस वार्ता मे अपनी आने वाली फिल्म के निर्माण के विषय मे बताया गया। मयंक मेहरा ने बताया कि ये फिल्म आजकल समाज मे फैले नशे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म मे ये दिखाया गया है कि कैसे नशा किसी व्यक्ति और उससे जुड़े लोगों कि जिंदगी खराब करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे युवा नशे को फैशन के तौर पर करता है फिर धीरे धीरे वो नशे का आदी हो जाता है और अपनी जिंदगी खराब करता है। उन्होंने बताया कि ये फिल्म एक साईलेंट फिल्म होगी जिसमे कोई भी डायलॉग नही होगा और इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म मे रिलीज किया जाएगा। फिल्म मे मुख्य भूमिका मे मयंक सिंह मेहरा ही होंगे और साथी कलाकारों की भूमिका मे स्थानीय कलाकारों को ही लिया जाएगा। जिसके लिए मार्च महीने के प्रथम सप्ताह मे कालाढूँगी मे ऑडिशन रखे जाएंगे। फिल्म के सहयोगी निर्माता विक्रम और प्रभसरन ने बताया कि इस फिल्म कि शूटिंग उत्तराखंड में और कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में की जाएगी। फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक मयंक सिंह मेहरा इससे पहले भी भीमा और ओये लाटे फ़िल्म का निर्माण कर चुके हैं। जिसमे ओये लाटे फिल्म मे सभी कलाकार और तकनीशियन स्थानीय ही थे, ओये लाटे फिल्म को जल्दी ही सभी फिल्म फेस्टिवल मे भेजा जाएगा।इस मौके पर फिल्म से जुड़े नीरज तिवारी, नदीम, विपिन पांडे, अरुण मेहरा, पुष्कर अधिकारी, बिट्टू शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments