03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

60 से अधिक और 45 से अधिक उम्र के बीमार लोगों को 1 मार्च से लगेगा कोरोना टीका : केंद्र

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रकाश जावडेकर ने बताया, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में 3 महत्त्वपूर्ण फैसले हुए और एक पर चर्चा हुई| कोरोना को लेकर देश ने एक सफल लड़ाई लड़ी है और अन्य देशों के मुकाबले हमारे यहां मौत भी कम हुई है| एक मार्च से 60 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव  का टीका लगाया जाएगा| यह टीका केवल सरकारी केंद्रों में मुफ्त लगेगा जबकि प्राइवेट में इसके लिए शुल्क देना होगा| यह शुल्‍क कितना होगा, यह एक-दो दिन में तय किया जाएगा| यह बात केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्‍ता प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को कैबिनेट की ब्रीफिंग के दौरान दी| उन्‍होंने बताया कि ऐसे करीब 10 करोड़ लोग है| 10 हजार सरकारी केंद्रों में टीका दिया जाएगा|

जावडेकर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में 3 महत्त्वपूर्ण फैसले हुए और एक पर चर्चा हुई| कोरोना को लेकर देश ने एक सफल लड़ाई लड़ी है और अन्य देशों के मुकाबले हमारे यहां मौत भी कम हुई है| उन्‍होंने बताया कि 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा और 45 वर्ष से ऊपर (जिन्हें कोई अन्य बीमारी है) ऐसे लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू होगा| सरकारी केंद्रों पर ये टीकाकरण अभियान निशुल्क होगा| प्राइवेट केंद्रों पर शुल्क लगेगा जिसके बारे में हेल्थ मिनिस्ट्री फैसला लेगी| उन्‍होंने बताया कि अब तक 1,07,67000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है| 14 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया गया| 1मार्च से 60 साल से ज्यादा आयु के लोगों और 45 से ज्यादा आयु जिन्हें कुछ बीमारी है उनका सरकारी और प्राइवेट में टीकाकरण होगा| उन्‍होंने बताया कि 10000 सरकारी सेंटर्स पर मुफ्त टीकाकरण होगा, लेकिन प्राइवेट पर कितना शुल्क लगेगा, स्वास्थ्य विभाग इसका 2 या 3 दिन एलान करेगा|

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img