03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand में 39 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में फेरबदल

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गढ़वाल परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक (IG) कार्यालय की ओर से 39 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत गढ़वाल मंडल के सात जिलों में तैनात निरीक्षकों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत उन पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिन्होंने अपनी वर्तमान तैनाती वाले जिले में निर्धारित चार साल की अवधि में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस सूची में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले जिलों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव से पहले एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के मानकों से जोड़कर देखा जा रहा है।

हरिद्वार से सबसे ज्यादा निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

जारी तबादला सूची के अनुसार हरिद्वार जिले से राम किशोर सकलानी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष उपाध्याय, मनोहर सिंह, दिग्पाल कोहली, शांति कुमार, कमल मोहन सिंह, गोविंद कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र चंद्र रमोला और प्रदीप बिष्ट का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है।

वहीं, देहरादून जिले से भी बड़ी संख्या में निरीक्षकों को अन्य जनपदों में भेजा गया है। इनमें संपूर्णानंद गैरोला, वीरेंद्र सिंह नेगी, गिरीश चंद्र शर्मा, खुशीराम पांडे, अरविंद कुमार, देवेंद्र सिंह चौहान, गजेंद्र बहुगुणा, कैलाश चंद्र भट्ट, हरिओम राज चौहान, पंकज देव रानी, कुलदीप रावत, राजेंद्र सिंह खलिया, प्रदीप कुमार राणा और प्रदीप सिंह रावत शामिल हैं।

टिहरी, पौड़ी और अन्य जिलों में भी बदलाव

टिहरी जिले से संजय मिश्रा, देवराज शर्मा, प्रवीन्द्र सिंह रावत, अजय कुमार जाटव और प्रताप सिंह को दूसरे जिलों में भेजा गया है। उत्तरकाशी से बसंत पांडेय और मनोज असवाल का स्थानांतरण किया गया है।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग से सुरेश चन्द्र बलूनी और मनोज कुमार नेगी, पौड़ी से सुधीर कुमार, मोहम्मद अकरम अंसारी और नन्द किशोर भट्ट तथा चमोली से राकेश चंद्र भट्ट का तबादला किया गया है।

किस जिले से कहां भेजे गए निरीक्षक?

हरिद्वार से:

  • राम किशोर सकलानी – रुद्रप्रयाग

  • नरेंद्र सिंह बिष्ट – चमोली

  • मनीष उपाध्याय – टिहरी

  • मनोहर सिंह – देहरादून

  • दिग्पाल कोहली – उत्तरकाशी

  • शांति कुमार – देहरादून

  • कमल मोहन सिंह – देहरादून

  • गोविंद कुमार – रुद्रप्रयाग

  • देवेंद्र सिंह रावत – उत्तरकाशी

  • वीरेंद्र चंद्र रमोला – देहरादून

  • प्रदीप बिष्ट – टिहरी

देहरादून से:

  • संपूर्णानंद गैरोला – पौड़ी

  • वीरेंद्र सिंह नेगी – उत्तरकाशी

  • गिरीश चंद्र शर्मा – रुद्रप्रयाग

  • खुशीराम पांडे – उत्तरकाशी

  • अरविंद कुमार – पौड़ी

  • देवेंद्र सिंह चौहान – टिहरी

  • गजेंद्र बहुगुणा – पौड़ी

  • कैलाश चंद्र भट्ट – हरिद्वार

  • हरिओम राज चौहान – चमोली

  • पंकज देव रानी – हरिद्वार

  • कुलदीप रावत – चमोली

  • राजेंद्र सिंह खलिया – हरिद्वार

  • प्रदीप कुमार राणा – टिहरी

  • प्रदीप सिंह रावत – हरिद्वार

उत्तरकाशी से:

  • बसंत पांडेय – टिहरी

  • मनोज असवाल – हरिद्वार

चमोली से:

  • नरेंद्र सिंह – टिहरी

  • राकेश चंद्र भट्ट – हरिद्वार

टिहरी से:

  • संजय मिश्रा – हरिद्वार

  • देवराज शर्मा – चमोली

  • प्रवीन्द्र सिंह रावत – रुद्रप्रयाग

  • अजय कुमार जाटव – हरिद्वार

  • प्रताप सिंह – रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग से:

  • सुरेश चन्द्र बलूनी – देहरादून

  • मनोज कुमार नेगी – उत्तरकाशी

पौड़ी से:

  • सुधीर कुमार – चमोली

  • मोहम्मद अकरम अंसारी – उत्तरकाशी

  • नन्द किशोर भट्ट – हरिद्वार

इस फेरबदल के बाद अब सभी संबंधित पुलिस निरीक्षक नए जनपदों में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आने वाले समय में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर अन्य बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img