03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Assam में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट की चूक से हुआ हादसा; सभी यात्री सुरक्षित

एफएनएन, गुवाहाटी : Assam में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर हुआ। ट्रेन के पटरी से उतरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए।

लोको पायलट स्पीड कंट्रोल नहीं कर सका, इंजन समेत 5 डिब्बे उतरे

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि 11 नवंबर 2026 को ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को पहले गुजरने देने के लिए रिसीव की जा रही थी। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

रेलवे के बयान के मुताबिक, दुर्घटना में इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, अधिकारियों की ओर से छह डिब्बे पटरी से उतरने की जानकारी भी दी गई है।

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान शुरू

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में सवार यात्रियों को दूसरी ट्रेन के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के महाप्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे की टीमें पटरी की मरम्मत और रेल यातायात सामान्य करने में जुटी हैं।

मिजोरम और पूर्वी भारत के बीच अहम रेल संपर्क है यह ट्रेन

कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस मिजोरम और पूर्वी भारत के बीच एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क उपलब्ध कराती है। इस ट्रेन के जरिए यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने में सुविधा मिलती है। डिगारू के पास हुए इस हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने और प्रभावित रेल मार्ग को जल्द सामान्य करने की है।

Hot this week

Rekha Arya केस में SIT की अगली कार्रवाई, वाइस सैंपल के लिए कोर्ट से मांगेगी अनुमति

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img