एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित आम आदमी पार्टी (AAP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए जाने से पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह अकेले जंतर-मंतर पहुंचे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके घर के बाहर करीब 30-40 पुलिसकर्मी तैनात हैं और पार्टी के अन्य नेताओं के आवास के बाहर भी भारी पुलिस बल लगाया गया है।
सौरभ भारद्वाज ने युवाओं से प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर वह बिना किसी वाहन के पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मेट्रो से जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं तो देश के युवा भी वहां पहुंच सकते हैं। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
AAP की ओर से यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जा रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताने का ऐलान किया है।
जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। संभावित भीड़ को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों की भी तैनाती की गई है।
कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद
प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अगले आदेश तक बंद किए जाने की सूचना है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहने की बात कही गई है।
प्रभावित स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं।
कर्तव्य पथ इलाके में हल्की धुंध, AQI करीब 160
इसी बीच नई दिल्ली के इंडिया गेट और कर्तव्य पथ इलाके में सुबह हल्की धुंध दिखाई दी। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 160 दर्ज किया गया, जिसे अस्वास्थ्यकर श्रेणी में बताया गया।
एशियाई खेलों से लौटीं नीरू ढांडा का भव्य स्वागत
वहीं, एशियाई खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लौटीं भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है।
नीरू ढांडा ने कहा कि वह अपने देश, परिवार और भारतीय सेना के लिए स्वर्ण पदक जीतकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को पूरे साल कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ती है।








