03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttrakhand में भारी बारिश से नदियां उफान पर, ऋषिकेश में गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर; चारधाम यात्रा रोकी गई

एफएनएन , रुद्रप्रयाग/ऋषिकेश : Uttrakhand के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए जल पुलिस की ओर से घाटों पर लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर भी बढ़ा

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बीच अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां भी उफान पर हैं। सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.100 मीटर, जबकि मंदाकिनी नदी का जलस्तर 625.100 मीटर दर्ज किया गया। दोनों नदियों का जलस्तर निर्धारित वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से लोगों को नदी के आसपास न जाने की अपील की जा रही है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी किए सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भारी बारिश के चलते दोनों नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है।

पहाड़ी इलाकों में सफर से बचने की सलाह

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। प्रशासन भी यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए ही सफर करने की अपील कर रहा है।

भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर रोक

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए फिलहाल चारधाम यात्रा रोक दी गई है। केदारनाथ हेली सेवा भी बंद है। सरकार और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद यात्रा को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img