03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से एक बार फिर हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

केदारनाथ हेली सेवा और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन को लेकर 14 अगस्त को नई दिल्ली में अहम बैठक होगी। बैठक में डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों और मौसम विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसी बैठक में सेवा शुरू करने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस वर्ष 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा भी शुरू हो गई थी। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलिपैड से आठ एविएशन कंपनियां श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध करा रही थीं। हालांकि मानसून को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून तक ही उड़ानों की अनुमति दी थी, जिसके बाद केदारनाथ के लिए हेली सेवा रोक दी गई।

अब यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से हेली सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद सेवा संचालन शुरू किया जा सकेगा।

पहले चरण में 1.37 लाख श्रद्धालुओं ने किया हेली सफर

केदारनाथ यात्रा के पहले चरण में करीब 1.37 लाख श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर के जरिए बाबा केदार के दर्शन किए। केदारनाथ हेली सेवा की मांग हर साल काफी अधिक रहती है। यही कारण है कि बुकिंग पोर्टल खुलते ही कुछ ही मिनटों में सीटें फुल हो जाती हैं। अब श्रद्धालुओं को दूसरे चरण में हेली सेवा दोबारा शुरू होने का इंतजार है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img