03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित तौर पर कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात स्थानीय लोगों की नजर आरोपी पर पड़ी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया। बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि बीती देर रात की घटना है। बच्चे का मेडिकल कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। बच्चे के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घटना की स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img