Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडशहर में नहीं रुक रही गौ मांस की तस्करी ,एक तस्कर दबोचा,...

शहर में नहीं रुक रही गौ मांस की तस्करी ,एक तस्कर दबोचा, दूसरा फरार

एफएनएन, रुद्रपुर: शहर में गौ मांस की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही । हालांकि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है बावजूद इसके गौ तस्कर गोवंश की तस्करी में लिप्त हैं। पुलिस ने एक गौ तस्कर को 50 किलो गौ मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे तस्कर के यहां छापा मारकर 35 किलो गोमांस बरामद किया लेकिन मौके से तस्कर फरार हो गया। गोवंश स्क्वायड के प्रभारी चंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कच्चा खेड़ा में एक मीट की दुकान पर छापा मारा।

जहां वार्ड नंबर 20 इंदिरा नगर सिरौली कला किच्छा निवासी ईजाजा पुत्र जमील अहमद को 50 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ दबोचा । वहां से छुरी व अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से ₹120 प्रति किलो के हिसाब से गौ मांस लाकर रुद्रपुर में ₹200 प्रति किलो के हिसाब से बेचता है। वहीं पुलिस ने एक घर में छापा मारा जहां 35 किलो गौ मांस व हथियार मिले। मौके से गौ तस्कर नईम पुत्र अहमद हुसैन फरार हो गया पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments