03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

व्हाट्सऐप की नई निजता नीति के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : व्हाट्सऐप की नई निजता नीति के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है| कोर्ट ने कहा कि इन बिन्दुओं पर हाईकोर्ट सुनवाई कर चुका है| व्हाट्सऐप की नई निजता नीति के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है| कोर्ट ने कहा कि इन बिन्दुओं पर हाईकोर्ट सुनवाई कर चुका है इसलिए याचिकाकर्ता उचित उपाय लें| कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्हाट्सऐप को उसकी नई निजता नीति को ख़ारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है| कैट ने अपनी याचिका में कहा है कि व्हाट्सऐप की प्रस्तावित निजता नीति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के विभिन्न मौलिक अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा है| कैट ने यह भी प्रार्थना की है कि व्हाट्सऐप जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को संचालित करने के लिए केंद्र सरकार को दिशा-निर्देश तैयार करने चाहिए और ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जो नागरिकों और व्यवसायों की गोपनीयता की रक्षा करें| किसी भी कॉर्पोरेट या बड़ी विदेशी कम्पनी को भारत के लोगों के कंधे पर बंदूक रख अनैतिक तरीके से लाभ कमाने के लिए अपनी अप्रिय नीतियों और भयावह डिजाइनों को लागू करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए|

याचिका में विशेष रूप से यूरोपीय संघ और भारत के देशों में व्हाट्सऐप की निजता नीति में पूरी तरह अंतर का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस तरह की बड़ी तकनीकी कंपनियों द्वारा दुरुपयोग कैसे किया जा सकता है| कैट ने आरोप लगाया कि व्हाट्सऐप ने ‘माई वे या हाई वे ‘के दृष्टिकोण को अपनाया है, जो मनमाना, अनुचित, असंवैधानिक है और इसे भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में स्वीकार नहीं किया जा सकता है| व्हाट्सऐप व्यक्तिगत उपयोगकर्ता के डेटा को धोखे से इकट्ठा कर रहा है| भारत में अपने लॉन्च के समय व्हाटसऐप ने उपयोगकर्ताओं को उपयोगकर्ता डेटा और मजबूत निजता सिद्धांतों को साझा न करने के वादे के आधार पर आकर्षित किया| 2014 में, फेसबुक द्वारा व्हाट्सऐप के अधिग्रहण के बाद, जब उपयोगकर्ताओं ने अपने डेटा की गोपनीयता पर संदेह करना शुरू कर दिया था क्योंकि उन्हें भय था कि उनके व्यक्तिगत डेटा को फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा, तो व्हाट्सऐप ने वादा किया कि अधिग्रहण के बाद निजता नीति में कुछ भी नहीं बदलेगा, हालांकि, अगस्त 2016 में, व्हाट्सऐप अपने वादे से पीछे हट गया और एक नई निजता नीति पेश की जिसमें उसने अपने उपयोगकर्ताओं के अधिकारों से गंभीर रूप से समझौता किया और उपयोगकर्ताओं के निजता अधिकारों को पूरी तरह से कमजोर कर दिया|

नई निजता नीति के तहत, इसने वाणिज्यिक विज्ञापन और मार्केटिंग के लिए फेसबुक और इसकी सभी समूह कंपनियों के साथ व्यक्तिगत डेटा साझा करना है| तब से, कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है, ताकि सूचनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को इकट्ठा और संसाधित किया जा सके, और तीसरे पक्ष को डेटा दिया जा सके|

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img