03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वाहन बेचने के नाम पर आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, चम्पावत : आनलाइन वाहन बेचने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गैंग के दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने हरियाणा के मेवात और राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 में चम्पावत जिले के थाना लोहाघाट में वादी रवि मेहरा पुत्र मिलाप सिंह निवासी थुवा मेहरा के बैंक खाते से साइबर ठगों ने आनलाइन स्कूटी बेचने के नाम पर 57 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। थाना लोहाघाट में अज्ञात लोगों के खिलाफ 420 और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

चम्पावत के कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपितों की पहचान की। पता चला कि आरोपित हरियाणा के मेवात व राजस्थान के अलवर में रह रहे हैं। आरोपितों की धरपकड़ को उपनिरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम मेवात और उपनिरीक्षक तेज कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम अलवर भेजी गई। जहां पुलिस ने आरोपी राशिद खान (27) पुत्र जैकम निवासी मनोता जमालगड़, थाना पुनहाना, जिला मेवात, हरियाणा तथा साबिर अहमद (25) पुत्र रहमत खान निवासी दौलत नगर माजरा, अलवर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को चम्पावत कोतवाली लाया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम में कोतवाल धीरेन्द्र कुमार, साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह, लोहाघाट के उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद, टनकपुर के उपनिरीक्षक तेज कुमार, पंचेश्वर के कांस्टेबल बिहारी लाल, कांस्टेबल सुनील कुमार, प्रकाश मेहरा, गुलाम जिलानी, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल भुवन पांडेय शामिल रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img